सलेमपुर। डेढ़ वर्ष पहले अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के मामले में केस दर्ज करने की मांग को लेकर दोनों पैर से दिव्यांग पुलिस से गुहार लगा रहा है। अब तक उसे न्याय नहीं मिला। इसको लेकर दिव्यांग राजेश रौनियार चार अप्रैल से गांधी चौक पर भूख हड़ताल करेगा। उसने रजिस्टर्ड डाक से मुख्यमंत्री व पुलिस के आला अफसरों को पत्र भेजा है।
राजेश रौनियार ने बताया कि 21 अगस्त 2023 को गांधी चौक पर आमरण अनशन पर बैठा था, तो एक दिन बाद 22 अगस्त को सीओ सलेमपुर ने दो माह के अंदर मामले की जांच कराकर न्याय दिलाने व मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक न्याय नहीं मिल सका है। उल्टे घटना के समय मेरे ऊपर ही मारपीट का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। कई बार सीओ के पास जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। अब हमारी भूख हड़ताल चार अप्रैल से जांच व न्याय मिलने तक नगर के गांधी चौक पर अनवरत जारी रहेगी। संवाद