दिव्यांग के अनुसार इस बात को लेकर पुलिसकर्मी उसे गाली देकर पिटाई करने लगे । ट्राई साइकिल पर बैठा दिव्यांग उनसे नहीं मारने की गुहार लगाता रहा, पर वह ताबड़तोड़ उसकी पिटाई करते रहें।
पुलिस उसे लेकर रात में कोतवाली ले गए। कोतवाली में अन्य पुलिसकर्मियों ने दिव्यांग देख उसे छोड़ने को कहा, तब दोनों पुलिसकर्मियों ने उसे वहां से छोड़ा । रविवार की सुबह दिव्यांग ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर पिटाई करने वाले दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
सीओ जिलाजीत ने कहा कि दिव्यांग की पिटाई का वीडियो संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है, दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।