फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: एसपी से मिलने पहुंचीं अर्शी खान, साथ सेल्फी लेकर फंसे पुलिसवाले; VIDEO

Sat, 29 Jul 2023 01:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

अर्शी खान जब कोतवाली और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं तो कुछ सिपाहियों में सेल्फी लेने की होड़ मच गई। जब इसका वीडियो शुक्रवार को तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो संबंधित पुलिसकर्मी सकते में आ गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में आला अफसरों ने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
अर्शी खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया में बिग बाॅस की प्रतिभागी रहीं अर्शी खान ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने से जुड़े मामलों को एसपी से बताया। इस पूरे मामले की जांच एसपी ने सीओ सिटी सदर श्रीयश त्रिपाठी को सौंप दी है।

विज्ञापन


वहीं, अर्शी खान जब कोतवाली और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं तो कुछ सिपाहियों में सेल्फी लेने की होड़ मच गई। जब इसका वीडियो शुक्रवार को तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा तो संबंधित पुलिसकर्मी सकते में आ गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में आला अफसरों ने जांच बैठा दी है, क्योंकि यह माना जा रहा है कि अर्शी खान एक पक्ष हैं, उनके साथ सेल्फी नहीं ली जा सकती है। इसका निष्पक्ष जांच पर असर पड़ सकता है। देवरिया के एक युवक को संबोधित करते हुए वीडियो वायरल होने पर चर्चा में आईं अर्शी खान दोपहर में एसपी आफिस पहुंचीं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बिग बाॅस सीजन-14 की प्रतिभागी और मॉडल की मैनेजर से देवरिया में मारपीट, अर्शी खुद पहुंचीं कोतवाली
 

तो दोस्त की मदद करने में फंस गए शर्मा जी

उन्होंने कहा कि देवरिया का एक युवक उनको बदनाम करने का साजिश रच रहा है। उनकी मैनेजर के साथ मारपीट की गई है। चेन छीनी गई है। इस मामले में कार्रवाई की जाए। एसपी ने कहा कि अर्शी खान के प्रकरण की जांच की जा रही है।

जिस अभिषेक शर्मा को वीडियो में अर्शी खान संबोधित कर रहीं हैं उस मामले के तह में जाने में पुलिस जुट गई है। अभी तक पुलिस के सामने जो तथ्य आया है इसमें पता चला है कि देवरिया निवासी एक युवक पर मुंबई के बांगुर नगर थाने में केस दर्ज हुआ था। आरोपी युवक मुंबई में एक्टर था। 4 फरवरी 2023 को आरोपी युवक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

इसे भी पढ़ें: बिग बाॅस फेम अर्शी खान का एलान: देवरिया जाएंगे, आग लगाएंगे.... प्यार में अभी और जलील होना है

यह युवक अभिषेक शर्मा का गहरा दोस्त बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक इसी मामले में सुलह कराने के लिए अभिषेक शर्मा मुंबई पहुंचा और उसकी मुलाकात अर्शी खान से हो गई। मामले में सुलह नहीं हो पाया। अभिषेक की किसी बात को लेकर अर्शी खान से तन गई और दोनों में विवाद उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन

इसी को लेकर अभिषेक ने भी पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। इस पर अर्शी खान भी मई में देवरिया आईं थीं। जेल चौकी प्रभारी संकल्प राठौर के सामने दोनों पक्षों को बुलाया गया था। बाद में चलकर मामला कुछ दिन के लिए ठंडा हो गया था। इस बार मैनेजर से मारपीट के बाद फिर से मामले ने तूल पकड़ लिया है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें