संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। व्यापार के लिए दो लाख रुपये उधार लेने के बाद कथित तौर पर फर्जी चेक देने और रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रामनाथ देवरिया निवासी लक्ष्य मणि के अनुसार, उनके मित्र आशीष गुप्ता ने मार्च 2025 में तीन महीने के लिए दो लाख रुपये उधार लिए थे। रकम वापस मांगने पर टालमटोल करते हुए 16 दिसंबर 2025 को पूर्वांचल बैंक की कलेक्ट्रेट शाखा का चेक दिया, जो बैंक में जमा करने पर वापस हो गया।
आरोप है कि 21 जून 2026 को सीसी रोड स्थित चटनी गढ़ी के पास रुपये मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर शशि भूषण राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर उपनिरीक्षक रवींद्रनाथ चौबे को जांच सौंपी गई है।