फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ढलाई कार्य के चलते आधी सड़क पर आवागमन बंद

Mon, 24 Nov 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
खुखुंदू कस्बे में आरसीसी निर्माण कार्य शुरू होने से वन-वे हुई सड़क पर लगा जाम, स्रोत संवाद
विज्ञापन
खुखुंदू। स्थानीय कस्बे में बन रही सड़क का ढलाई कार्य शुरू हो गया है। निर्माण कार्य के दौरान सड़क का आधा हिस्सा आवागमन लायक नहीं है। इस वजह से सुबह से लेकर शाम तक जाम लग रहा है। लगन का समय होने की वजह से लोगों को और दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

खुखुंदू-नूनखार से भटनी तक की 13.2 किमी सड़क का चौड़ीकरण 24.93 करोड़ रुपये में होना है। वर्तमान में स्थानीय कस्बे में आरसीसी ढलाई का काम चल रहा है। नतीजा कस्बे की सड़क का आधा हिस्सा ही उपयोग में आ रहा है। इसके चलते रोजाना सुबह से लेकर शाम तक जाम लग रहा है। आसपास के करीब गांवों के लोगों को जरूरत के सामान के लिए खुखुंदू कस्बे में रोजाना आना-जाना होता है। इन दिनों वैवाहिक कार्यक्रम होने से दिनभर बाजार में भीड़ रह रही है। घर से लोग 10 मिनट में आने की बात कहकर निकल रहे हैं और घंटा भर बाद लौट रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने बताया कि विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार से आरसीसी ढलाई का कार्य जल्द पूरा कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें