फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 500 मीटर की दूरी तय करने में आधे घंटे से अधिक वक्त लगा, थम गई सांस

Wed, 25 Nov 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सलेमपुर के तहसील रोड में जाम से परेशान आवाम
विज्ञापन
सलेमपुर। पिता की तबीयत बिगड़ने पर बेटे ने 15 किमी की दूरी करीब आधे घंटे में तय कर ली मगर अस्पताल पहुंचने से महज 500 मीटर पहले जाम में ऐसा फंसे कि अगले आधे घंटे तक गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी। जिस रास्ते को चंद मिनट में पूरा कर अस्पताल पहुंच सकते थे, वहां जाम ने जिंदगी बचाने की कोशिश को मुश्किल बना दिया। अंतत: अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने 80 वर्षीय कलाधर मणि त्रिपाठी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इससे सलेमपुर में जाम की समस्या और यातायात व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। मईल थाना क्षेत्र के कपूरी गांव निवासी कलाधर मणि त्रिपाठी की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उनकी हालत गंभीर देख बेटा शंभू मणि त्रिपाठी निजी वाहन से उन्हें लेकर सीएचसी सलेमपुर के लिए निकला। शंभू ने बताया कि 15 किमी का सफर आधे घंटे में तय कर लिया मगर गांधी चौक से आगे स्टेशन रोड पर पहुंचते ही वाहन जाम में फंस गया।
सड़क की दोनों पटरियों पर सब्जी की दुकानें लगी होने से रास्ता संकरा हो गया था। अस्पताल महज 500 मीटर दूर था मगर जाम के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहा था। पिता की बिगड़ती हालत देखकर शंभू मणि वाहन का शीशा उतारकर लोगों से रास्ता देने की गुहार लगाते रहे। करीब आधे घंटे बाद किसी तरह वाहन जाम से निकला और अस्पताल पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद पिता को मृत घोषित कर दिया। शंभू का कहना है कि यदि उनकी कार जाम में नहीं फंसी होती तो शायद पिता को समय से उपचार मिल जाता और उनकी जान बच सकती थी। संवाद
विज्ञापन

...

जाम से रोजाना जूझ रहे लोग
स्टेशन रोड और गांधी चौक के आसपास जाम की समस्या अब लोगों के लिए रोजमर्रा की परेशानी बन गई है। सड़क की पटरियों पर दुकानें लगने और वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से आवागमन बाधित होता है। इसका खामियाजा मरीजों, स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और राहगीरों को भुगतना पड़ता है।
...
10 सिपाहियों की लगती है ड्यूटी
कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि सब्जी मंडी रोड पर जाम हटवाने के लिए सुबह मार्निग वाॅकर्स की निगरानी करने वाली पुलिस टीम कार्य करती है। बुधवार को भी टीम ने सड़क से जाम हटवाया था। दिन में कस्बे के प्रमुख चौराहों पर आवागमन सामान्य बनाने के लिए 10 पुलिसकर्मियों के अलावा होमगार्ड्स की भी ड्यूटी लगती है।
...

लोगों बोले
स्टेशन रोड पर अक्सर जाम लगा रहता है। सड़क की दोनों पटरियों पर दुकानें लगने से आवागमन के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती। सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है, जब किसी मरीज को अस्पताल ले जाना होता है। प्रशासन को अतिक्रमण हटवाकर आवागमन की स्थायी व्यवस्था करनी चाहिए-

राज कुमार विश्वकर्मा, सलेमपुर
..

दुकानों और बेतरतीब वाहनों से बढ़ रही परेशानी: गांधी चौक से तहसील और अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम की समस्या गंभीर है। कई बार थोड़ी दूरी तय करने में भी काफी समय लग जाता है। जिम्मेदारों को नियमित निगरानी करनी चाहिए और सड़क पर लगने वाली दुकानों को निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित कराना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके-
विज्ञापन


विनय पांडेय, सलेमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें