देवरिया। जीआरपी ने मंगलवार को एक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन, एक चाकू और 220 रुपये बरामद किए। गिरफ्तारी रेलवे स्टेशन देवरिया के प्लेटफार्म नंबर एक से की गई। आरोपी की पहचान विशाल कुमार जायसवाल (19) निवासी मेन रोड, नई बाजार, थाना मैरवा, जिला सिवान (बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ट्रेन और प्लेटफार्म पर यात्रियों का चोरी करता है। संवाद