देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर पत्थर से गेंदबाजी करना एक युवक को भारी पड़ गया। उसके द्वारा फेंका गया पत्थर चलती ट्रेन के एसी कोच की खिड़की से टकरा गया। इससे खिड़की का शीशा टूट गया और एक यात्री के हाथ में चोट आ गई। यात्री की शिकायत पर रेलवे पुलिस ने दीपक कुमार (24) निवासी मझवा थाना मुफस्सिल, जिला सिवान को गिरफ्तार कर लिया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद ने बताया कि घटना सोमवार को उस समय हुई जब गाड़ी संख्या 15007 देवरिया से रवाना हुई। कोच बी-1 के सीट नंबर 46 पर यात्रा कर रहे यात्री आकाश चौरसिया ने बताया कि ट्रेन चलते ही एक पत्थर उनकी खिड़की से आकर टकराया। इससे शीशा टूट गया और उसके टुकड़े उनके हाथ पर लग गए। संवाद