फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बैंक गार्ड के घर से जीआरपी ने बरामद किया चोरी की मोबाइल

Thu, 23 Nov 2023 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के घुड़ीपाकड़ गांव में नवासे पर रह रहे एक युवक को बुधवार की सुबह जीआरपी पुलिस ने रामपुर गौनरिया चौराहा से हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद चोरी का मोबाइल बरामद होने पर उसे छोड़ दिया। इस बात से गांव और चौराहा पर अफरातफरी का माहौल रहा। युवक हाटा कस्बा स्थित एक बैंक में गार्ड की नौकरी करता है।
विज्ञापन


मैनपुरी जिले के थाना किसनी, फ्रेंजी गांव के अरजेश की महुआडीह थानाक्षेत्र के घुड़ीपाकड़ गांव में ससुराल है। वह यहीं परिवार के साथ नवासे पर रहता है। अरजेश कुशीनगर जिले के हाटा कस्बा स्थित एचडीएफसी बैंक में गार्ड की नौकरी करता है। उनकी पत्नी संजना देवी ने बताया कि उनके पति और बेटा प्रिंस पांच माह पहले मैनपुरी ट्रेन से घर जा रहे थे। तुड़ला रेलवे स्टेशन पर एक युवक अपना पर्स खो जाने का हवाला देकर अपना मोबाइल अरजेश से छह सौ रुपये में बेंच कर चला गया। अरजेश को नहीं मालूम पड़ा कि मोबाइल चोरी का है।
उस मोबाइल को दो माह चलाए। उसके बाद खराब हो गया। एक सप्ताह पहले उसे बनवा कर फिर जब चलाना शुरू किया तो उस मोबाइल पर किसी का फोन आया और उसके बाद तुड़ला रेलवे स्टेशन से जीआरपी आ धमकी। उन्हें पकड़ ली। पूछने पर मोबाइल दे दिया गया। उसके बाद वह लोग आने जाने का खर्च मांगने लगे। पति को गाड़ी में बैठा कर हाटा लेकर चले गए। वहां बैंक से पांच हजार रुपये निकलवा ले लिया और पति को छोड़कर चले गए। हम लोगों को नहीं पता था कि वह मोबाइल चोरी का है। आरोप लगाया कि मोबाइल ले लेने के बाद पुलिस ने पांच हजार रुपये जबरन ले लिया। देर शाम को जानकारी के बाद महुआडीह पुलिस ने घर जाकर मामले की जांच पड़ताल की। इससे पूरे दिन गांव से लेकर चौराहा तक अफरातफरी का माहौल रहा। महुआडीह एसओ गिरीश चंद राय ने बताया कि मोबाइल चोरी के मामले में जीआरपी ले गई थी। थाने पर इसकी कोई जानकारी नहीं थी। घर पर पुलिस भेजकर इसकी जानकारी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें