फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जीआरपी ने महिला यात्रियों को किया जागरूक

Sun, 05 Oct 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। मिशन शक्ति- 05 के तहत सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश कार्यक्रम के तहत जीआरपी भटनी की महिला कांस्टेबल ज्योति पांडेय व बबीता यादव ने शनिवर को भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों को सुरक्षा संबंधी सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा व आपातकालीन स्थिति के मद्देनजर साइबर हेल्पलाइन 1930, अग्निशमन सेवा 101, गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन 102, विमेन हेल्पलाइन 181, चाइल्डलाइन 1098, एंबुलेंस सेवा 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, विमेन पावर लाइन 1090, एवं आपातकालीन पुलिस सेवा 112 के बारे में बताते हुए फोल्डर वितरित किए गए तथा स्टीकर चिपकाए। रेल यात्रा के दौरान उन्होंने महिला यात्रियों को ट्रैक सुरक्षा व आत्म सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें