रामपुर कारखाना। देवरिया-कसया मार्ग पर बभनौली मोड़ के पास शुक्रवार की देर रात मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे पीएचसी डुमरी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है।
एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई है। युवक की पहचान कराई जा रही है। संवाद