फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हा उम्रदराज, नहीं करूंगी शादी

Fri, 26 Feb 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। मझौलीराज नगर में दूल्हे की उम्र को लेकर कन्या निरीक्षण के दौरान शादी रूक गई।इसको लेकर घराती और बारातियों के बीच जमकर तकरार भी हुई।
विज्ञापन


मोहल्ले वालों के हस्तक्षेप के बाद बृहस्पतिवार को दुल्हन विदा हुई। इसकी चर्चा दिन भर नगरवासियों में होती रही।रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव से युवक की बारात मझौलीराज नगर के एक मोहल्ले में बुधवार की रात आई थी। द्वारपूजा के बाद बारातियों ने भोजन और नाश्ता किया।

कन्या निरीक्षण के दौरान जब बाराती आंगन में पहुंचे तो दुल्हन ने दूल्हे की उम्र अधिक बताकर शादी करने से इंकार कर दी। इसके बाद बिना कन्या निरीक्षण के रिश्तेदार आंगन से लौट गए।लड़की को लोगों ने काफी मनाने की कोशिश की। लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन


सुबह इसकी जानकारी होते ही मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों को समझाया और सुबह 8 बजे विवाह का कार्यक्रम शुरू हुआ और लड़की विदा हुई।
विज्ञापन


वहीं अधिकांश बाराती रातों रात वापस लौट गए। नगर में इसकी चर्चा पूरे दिन जोरों पर रही। इस बाबत मझौलीराज चौकी इंचार्ज सुभाष यादव ने बताया कि ऐसी जानकारी सुनने को मिली थी। लेकिन इसकी शिकायत किसी ने नहीं की। आपस में लोगों ने सुलह समझौता कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें