फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दहेज की रकम नहीं मिलने से दूल्हे ने बरात ले जाने से किया इन्कार

Sun, 26 May 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
आनन-फानन दूल्हे के गांव के दूसरे युवक से कराई गई युवती की शादी
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र का युवक तो सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है युवती
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। दहेज में तय हुई रकम कम मिलने से नाराज युवक ने शुक्रवार को बरात ले जाने से इन्कार कर दिया। यह सुनकर बरात आने की तैयारी कर रहे दुल्हन पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने समझाने की कोशिश की। लेकिन युवक तय रकम मिलने पर ही बरात ले जाने की बात पर अडिग था। आनन-फानन वर पक्ष के गांव के एक युवक से युवती की शादी कराई गई। उधर, शनिवार को दुल्हन पक्ष के लोगों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती से तय थी। तीन दिन पूर्व युवक का तिलक कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। शुक्रवार को बरात जाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच युवक दहेज में तय हुई बची रकम की मांग करने लगा। इस पर दुल्हन पक्ष के लोग रकम देने में असमर्थता जताने लगे। यह सुनकर युवक नाराज हो गया। दूल्हे ने शाम को बरात ले जाने से मना कर दिया। इसकी जानकारी होते ही दुल्हन पक्ष के लोग युवक के दरवाजे पर पहुंच बरात लेकर चलने की मनुहार करने लगे। इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौजूद लोगों ने भी समझाने की कोशिश की। लेकिन, दूल्हा बरात ले जाने के लिए तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन

देर रात दुल्हन पक्ष के कहने पर इसी गांव का एक दूसरा युवक बरात लेकर जाने को तैयार हो गया। इसके बाद युवती से शादी हुई। उधर, बरात नहीं ले जाने से खार खाए दुल्हन पक्ष के लोगों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, युवक द्वारा शादी नहीं करने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि मामले की जानकारी मुझे नहीं है। पता कराता हूं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी

देर रात शादी को तैयार हुआ तो दुल्हन पक्ष ने इन्कार किया
दहेज की रकम को लेकर शादी नहीं करने की जिद पर अड़े युवक का देर रात गुस्सा ठंडा पड़ गया। इसके बाद दूसरे युवक को दूल्हा बन कार से जाते हुए देखा तो कहा कि हम ही शादी करेंगे। इस पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने इन्कार कर दिया। वहीं, ग्रामीणों ने उसे खदेड़ दिया। इस बात की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें