फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दूल्हे ने मांगा दहेज तो दुल्हन ने किया शादी से इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरदान से पहले दूल्हे की ओर से सोने की चेन मांगने पर बिगड़ा मामला
विज्ञापन




रामपुर बुजुर्ग, देवरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग से कल शाम को धूमधाम से बारात बैदौली बुजुर्ग गांव में पहुंची, जहां घरातियों द्वारा बरातियों का जोरदार स्वागत किया गया। शादी की लगभग सभी रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा सिंदूरदान करने से पहले सोने का चेन मांगने लगा। बताया जाता है कि दूल्हे ने नशीले पदार्थ का सेवन किया था, जिस वजह से वह किसी की बात नहीं मान रहा था। जब यह बात दुल्हन को पता चली तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी शादी की सहमति नहीं बनी, तब मामला थाने पर पहुंचा। जहां घंटों पंचायत चली उसके बाद विवाह विच्छेद के बाद मामला आपसी सुलह से निपटा। थाने पर सुलह के दौरान लड़की पक्ष द्वारा दिए गए रुपये, गाड़ी, फर्नीचर आधे सामानों को वापस करने की सहमति बनी, तक जाकर दोनों पक्षों ने चेन की सांस ली। बताया जाता है कि जब मामला बिगड़ने लगा तो पुलिस ने दूल्हा व उसके पिता को थाने बैठा लिया। थानाध्यक्ष मुकेश मिश्र ने बताया कि दोनों पक्ष थाने आए थे। आपसी सहमति से सुलह समझौता कर लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें