संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। रामपुर खोरीबारी चौराहे पर रविवार की शाम शाॅर्ट सर्किट से एक किराने की दुकान में आग लग गई। करीब दस लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों के प्रयास आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार, खोरीबारी अरुआडीह गांव निवासी राम प्रसाद कुशवाहा रामपुर खोरीबारी चौराहे पर किराने की दुकान है। रविवार की शाम वह दुकानदारी में व्यस्त थे। इसी बीच बिजली की ट्रिप से दुकान में शॉर्ट सर्किट हो गई। सभी विद्युत उपकरण और तार जलने लगे। दुकानदार ने भाग कर जान बचाई और शोर मचाया। मौके पर जुटे लोगों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एसओ अश्वनी प्रधान ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट से आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है। संवाद