फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News : साइबर थाने में पदों के सृजन को मिली हरी झंडी, 25 पदों पर होगी तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया।
विज्ञापन

जिले में संचालित साइबर थाने में निरीक्षक नागरिक पुलिस, उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी सहित कुल 25 पद सृजित किए गए हैं। इन पदों पर नियुक्ति के बाद पुलिस ज्यादा प्रभावी तरीके से साइबर अपराध रोकने पर काम कर सकेगी।
मालूम हो कि साइबर क्राइम की घटना में बढ़ोतरी को देखते हुए सूबे के 57 जिलों में साइबर क्राइम पुलिस थानों की स्थापना की गई थी। इसके बाद प्रत्येक थानों में 25 पद के सृजन के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया। राज्यपाल ने थानों के संचालन के लिए सृजन पदों की स्वीकृति दे दी। स्वीकृति मिलने के बाद जिले में संचालित साइबर क्राइम पुलिस थानों में 5 निरीक्षक नागरिक पुलिस, 5 उप निरीक्षक और तीन मुख्य आरक्षी की तैनाती होगी। इसी तरह दो कंप्यूटर ऑपरेटर, आरक्षी नागरिक पुलिस के सात पद, आरक्षी चालक के पद पर एक और चतुर्थ श्रेणी के पद पर 2 लोगों की तैनाती की जायेगी।
विज्ञापन

सृजित किये जाने वाले पदों को तभी भरा जायेगा, जब थानों में आवश्यक भौतिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो जाये, जिससे बिना काम के वेतन देने की स्थिति उत्पन्न न हो। इसी तरह़ एक आरक्षी चालक के पदों पर भर्ती तभी की जायेगी, जब वाहन की उपलब्धता हो। चतुर्थ श्रेणी के पदों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरा जायेगा। साइबर क्राइम पुलिस थानों की स्थापना के लिए सृजित किये जा रहे उक्त पद गृह विभाग के नियंत्रणाधीन सृजित पदों में सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन


कोट
साइबर क्राइम पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार पटेल ने कहा कि इससे संबंधित पत्र अभी नहीं मिला तरह के पत्र नहीं मिलने की सूचना जताई। उन्होंने कहा कि पत्र मिलने के बाद आदेश आते है पदों पर तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें