फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News : छह लोगों पर मारपीट व उपद्रव करने का केस

Tue, 23 Apr 2024 03:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली पुलिस ने नगर के सलाबाद निवासी परमहंस चौहान की तहरीर पर छह लोगों पर मारपीट, उपद्रव करने आर्थिक नुकसान पहुंचाने समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

तहरीर में कहा है कि 16 अप्रैल की रात करीब 10 बजे पारस चौहान पुत्र रामप्रसाद अपने साथ अपने साले के लड़के विक्की पुत्र अज्ञात तथा चार अन्य लोग जो गांव भीमपुर थाना सलेमपुर के निवासी है। साथ लेकर प्रार्थी के दरवाजे पर आकर मां-बहन की भद्दी-भद्दी गाली गुप्ता देने लगे। मना करने पर वे लोग और उग्र हो गए तथा पारस चौहान के लड़के अजय चौहान व विजय व उनकी पत्नी तारा देवी घर से निकल कर प्रार्थी व प्रार्थी के परिवार वाले के साथ मारपीट करने लगे।
प्रार्थी को पारस व विजय ने डंडे से मारा, जिससे प्रार्थी के बायें पैर में चोट लगा तथा दाहिने हाथ की अंगुली टूट गई। प्रार्थी की पत्नी निरमा देवी व घर के अन्य लड़के बीच बचाव करने आये तो उन लोगों को भी घर में घुस कर मारा पीटा। इससे उन्हें भी चोटें आईं।
विज्ञापन

पारस, अजय, विजय व तारा देवी प्रार्थी के गांव के निवासी है। शोर सुनकर अन्य लोग भी इकट्ठा हो गए तथा बीच बचाव किए। जाते समय प्रार्थी के मकान पर ईंट पत्थर चलाने लगे। जिससे प्रार्थी के मकान में लगा शीशा टूट गया। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें