फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गुरु पर्व पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर के पुरानी संगत पीठ उदासीन आश्रम से रविवार को शरद पूर्णिमा और गुरु पर्व पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शोभा यात्रा में राधा-कृष्ण और भोले भंडारी के नृत्य का लोगों ने आनंद उठाया।
विज्ञापन

पुरानी संगत पीठ के पीठाधीश्वर परमेश्वर दास के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई, जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राचीन हनुमान मंदिर, थाना मार्ग, मुख्य चौक से होकर नगरपालिका पहुंची। जहां से वापस आश्रम में पहुंची। यात्रा में श्रीचंदजी महाराज, संत गणिनाथ, महर्षि वाल्मीकि, गुरु तेगबहादुर, गुरु गोविंद सिंह, गुरु नानक देव, गुरु अवेद्यनाथ आदि की सुंदर झांकी सजाई गई थी। जबकि आगे-आगे चल रहे हाथी-घोड़ा यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था काे लेकर इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, सदानंद यादव सहयोगियों के साथ जमे रहे। यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, ब्लॉक प्रमुख छट्ठू यादव, पप्पू जायसवाल, नीरज शाही, अमरेंद्र गुप्त, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें