फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राम सुग्रीव मित्रता, बाली वध एवं लंका दहन की लीला का हुआ मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेहरौनाघाट। लार ब्लॉक के सजांव गांव में रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला में रविवार को दिन में राम-सुग्रीव की मित्रता, बाली वध और लंका दहन का जीवंत मंचन किया गया। लीला में हनुमान जी श्रीराम की अपने राजा सुग्रीव से मित्रता कराते हैं। सुग्रीव भगवान राम को अपने भाई बाली के बारे में बताता है, जिससे भगवान राम बाली का वध करने की बात करते हैं।
बाली और सुग्रीव के युद्ध के दौरान दोनों भाइयों के एक जैसा दिखने पर भगवान राम परेशान हो जाते हैं। भगवान श्रीराम सुग्रीव को दोबारा युद्ध करने के लिए भेजते हैं और बाली का वध कर देते है। बाली का वध करने के बाद भगवान राम हनुमान को लंका में सीता जी की कुशलता लेने के लिए भेजते हैं। जहां पर हनुमान अशोक वाटिका का तहस-नहस कर देते है, जिससे रावण अपने पुत्र मेघनाथ को भेजता है और हनुमान को पकड़कर लाने का आदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेघनाथ हनुमान को पकड़ कर दरबार में लेकर आ जाते है। जहां रावण और हनुमान के बीच संवाद होता है। जिससे रावण क्रोधित होकर अपनी राक्षस सेना को हनुमान की पूंछ में आग लगाने का आदेश देते हैं। हनुमान जी पूंछ में आग लगने के बाद पूरी लंका को जलाकर स्वाहा कर देते हैं। समुद्र में कूद कर अपनी पूंछ की आग बुझाने के बाद वह वापस लौट जाते हैं।
इस मौके पर विजय प्रकाश, धीरेंद्र दूबे, सतीश दूबे, प्रमोद, अरुण दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें