फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 1.77 करोड़ की लागत से बन रहा भव्य प्रवेश द्वार, निर्माण अंतिम चरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
घांटी बाजार। उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाले मार्ग पर भटनी क्षेत्र के बलुआ अफगान गांव के समीप भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण तेजी से चल रहा है। करीब 1.77 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह द्वार अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसके तैयार होने से क्षेत्र की सुंदरता बढ़ने के साथ मुख्य मार्ग को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बलुआ अफगान भौगोलिक और व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां से गुजरने वाला मार्ग उत्तर प्रदेश को बिहार से जोड़ता है। लोक निर्माण विभाग की देखरेख में बन रहे प्रवेश द्वार को आकर्षक डिजाइन दिया गया है। इसमें नक्काशीदार खंभों और सजावट का विशेष ध्यान रखा गया है। द्वार की ऊंचाई और चौड़ाई इस तरह रखी गई है कि बड़े वाहनों के आवागमन में परेशानी न हो। भविष्य में सड़क चौड़ीकरण को ध्यान में रखते हुए भी निर्माण कराया जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता नवीन चौरसिया ने बताया कि प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसे जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा।

निर्माण पूरा होने का इंतजार
प्रवेश द्वार का निर्माण अंतिम चरण में पहुंचने से स्थानीय लोगों में उत्साह है। बलुआ अफगान और आसपास के गांवों के लोगों को उम्मीद है कि इसके बनने से क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी। साथ ही, बिहार से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाले राहगीरों को आकर्षक स्वागत द्वार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें