देवरिया। विकास खंड सदर कार्यालय के सभागार में शनिवार को आयोजित ग्रामसभा सोशल ऑडिट से संबंधित बैठक का ग्राम रोजगार सेवकों ने सामूहिक बहिष्कार किया।
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी कार्यालय की ओर से बैठक में ग्राम रोजगार सेवकों सहित ग्राम पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायकों और अन्य संबंधित कर्मचारियों की अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद रोजगार सेवक बैठक में शामिल नहीं हुए।
कार्यालय खंड विकास अधिकारी की ओर से जारी पत्र के अनुसार, ग्राम सभाओं के सोशल ऑडिट में सामने आई कमियों और आपत्तियों के निस्तारण के लिए 21 नवंबर को दोपहर 12 बजे बैठक बुलाई गई थी।
इसमें कर्मचारियों को प्रतिभाग कर आपत्तियों का समाधान कराने के निर्देश दिए गए थे। ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों के समर्थन में बैठक से दूरी बनाए रखी। संवाद