फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गबन के आरोप में ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Wed, 03 May 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा ब्लाॅक का मामला, पूर्व बीडीसी की शिकायती पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खामपार। बनकटा ब्लाॅक के कई ग्राम पंचायतों का कार्यभार संभाल रहे पिपरा उत्तर पट्टी के ग्राम पंचायत अधिकारी को कार्यों में अनियमितता व सरकारी धन के गबन के आरोप में डीएम के आदेश पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। यह प्रकरण ब्लॉक में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी व पूर्व बीडीसी ओमहरि कुशवाहा ने मई 2022 में ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों में अनियमितता की शिकायत डीएम से की थी। जांच के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी व सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग नामित किया गया था। 10 नवंबर 2022 को आई जांच आख्या में 13 लाख की धनराशि गबन का मामला प्रकाश में आया। इंटरलॉकिंग कार्य व शौचालय निर्माण में अनियमितता की पुष्टि हुई है। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर ग्राम पंचायत अधिकारी आरकेश यादव को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें