फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बसों ने पकड़ी चुनावी डगर, मुश्किल में सफर

Wed, 03 May 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरिया रोडवेज परिसर में बस के इंतजार में खडे यात्री।संवाद
विज्ञापन
निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिए रोडवेज की 12 बसों को चुनाव में भेजा गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिए रोडवेज की बारह बसें सहित अन्य निजी वाहनों को चुनाव में भेजा गया है। जबकि दूसरी तरफ कुछ ट्रेनें निरस्त है। इस कारण मंगलवार को यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बसें नहीं होने से गंतव्य तक जाने के लिए दोपहर बाद से देर शाम तक यात्रियों को इधर-उधर भटकना पड़ा।
बसों की कमी के कारण दोपहर बाद हालत यह रहीं कि यात्रियों की संख्या परिसर में काफी देखने को मिला। सबसे अधिक परेशानी गोरखपुर को जाने वाले यात्रियों को हुई। तीन बजे के बाद करीब पांच बजे एक अनुबंधित बस आई तो चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की होने लगी। महिला यात्री बस में नहीं चढ़ सकी। इसके बाद बसों के आने की प्रतीक्षा यात्री कर रहे थे। जबकि दूसरी तरफ गोरखपुर के कैंट स्टेशन पर रिमॉडलिंग का कार्य हो रहा है, इंजीनियरिंग कार्य के कारण सवारी गाड़ी सहित अन्य ट्रेनों के निरस्त होने की वजह से यात्रियों को सदर स्टेशन से निराश लौटना पड़ा। कुछ यात्रियों ने आरक्षण टिकट भी निरस्त कराया। बैतालपुर से आए यात्री हरेराम ने बताया कि ट्रेन निरस्त होने के कारण टिकट वापस करना पड़ा है। बस से गोरखपुर जाने की प्रतीक्षा कर रही नीलम, प्रिया ने बताया कि ट्रेन से लखनऊ जाना है। रेलवे स्टेशन पर गई थी तो पता चला कि ट्रेन निरस्त है। बस स्टेशन पर आने पर पता चला कि बस भी नहीं है।
विज्ञापन


मैनुअल टिकट काटने से परिचालक हाथ कर रहे खड़ा
ई-टिकटिंग मशीन की जगह मैनुअल टिकट काटने के चक्कर में परिचालक ड्यूटी से कन्नी काट रहे हैं। इस कारण दोपहर बाद अनुबंधित बसों के परिचालक बसों को परिसर में खड़ा कर दे रहे हैं। इतना नही बसों का फेरा कम हो गया है। इसका भी असर देखने को मिल रहा है। बसों की शाम को कमी हो जा रही है।

शादियों की वजह से कम पड़ रहे वाहन
रोडवेज बसों के अलावा निजी वाहनों को भी चुनाव में लगाया गया है। वहीं शादियों में बरातियों के लिए वाहनों को बुक हो जाने के कारण भी समस्या खड़ी हो गई है। क्योंकि कई ऐसे मार्ग हैं, जहां के लिए निजी वाहन भी आवागमन का सहारा हैं। इससे रुद्रपुर, बरहज, कसया, पथरदेवा, भटनी आदि जगहों पर जाने वाले यात्रियों को भटकना पड़ा। देर शाम कई जगहों के लिए टेंपो और ई-रिक्शा को रिजर्व कर लोग घर पहुंचे।
कोट
गोरखपुर शाम को जाना था, लेकिन बस स्टेशन पर गया तो देखा कि भीड़ है। इसके कारण वापस घर चला आया। बस स्टेशन से देर शाम गोरखपुर के लिए बस न होने के कारण काफी दिक्कतें हो रही हैं। -रजत सिंह
विज्ञापन

कोट
शाम को बस स्टेशन से गोरखपुर के लिए जाने में बहुत दिक्कत हो रही है। चुनाव और लग्न के कारण इस समय तो बसों में शाम के समय आने-जाने के समय चढ़ने के लिए धक्का- मुक्की भी करनी पड़ रही है। -सचिन शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें