फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी की मौत, पिकअप पर लदवा रहे थे अनाज

Tue, 10 Nov 2026 02:01 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया

सार

आसपास के लोगों और परिजन ने हरिओम को तत्काल निजी वाहन से देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
गल्ला व्यापारी की करंट लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के देवघाट गांव में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय गल्ला व्यापारी की करंट लगने से मौत हो गई। किसानों से खरीदे गए अनाज को पिकअप पर लदवाते समय वह ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसे व्यापारी को परिजन तत्काल देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, देवघाट निवासी हरिओम (25) पुत्र रामकेश्वर गांव में गल्ला खरीदने और बेचने का कारोबार करते थे। शनिवार सुबह वह किसानों से खरीदे गए अनाज को पिकअप वाहन पर लदवा रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर गिर पड़े। हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

आसपास के लोगों और परिजन ने हरिओम को तत्काल निजी वाहन से देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। हरिओम अपने पीछे पत्नी, एक मासूम बेटी और अन्य परिजनों को छोड़ गए हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल की। पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार, हरिओम मेहनती और मिलनसार स्वभाव के थे। वह गल्ला व्यापार से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मौत से देवघाट गांव में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें