फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उचित मुआवजे की मांग को लेकर क्रमिक अनशन शुरू

Sun, 15 Dec 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर स्थित बाईपास पर शनिवार को रामजानकी मार्ग भूमि बचाओ संघर्ष समिति और समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्रमिक अनशन शुरू किया। इस दौरान धरना भी दिया। सभी ने किसानों को उचित मुआवजा न दिए जाने पर जिलाधिकारी का घेराव करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सपा नेता विजय रावत और भूमि बचाओ संघर्ष समिति के सुरेंद्र के नेतृत्व में क्रमिक अनशन शुरू किया गया। पहले दिन पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने भी अपना समर्थन दिया।
पूर्व मंत्री ने कहा कि रामजानकी मार्ग चौड़ीकरण के लिए ली गई जमीन की कीमत किसानों को चार गुना मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि उचित मुआवजा न दिए जाने पर कार्यकर्ता डीएम का घेराव करने पर बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह, रणवीर यादव, दिव्यांश श्रीवास्तव, खुर्शीद आलम, मनोज यादव, राजेश यादव, विकास यादव, हरिकेश, रणविजय सिंह, सत्या यादव, मनीष, अनीस शर्मा, विवेक रंजन, अभिनव, अभय नारायण, रामधनी आदि मौजूद रहे। किसानों को जिलाधिकारी का घेराव करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें