फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जांच करवाई सीएचसी में, निजी अस्पताल में कराई प्रसव

Fri, 23 Aug 2024 03:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
17 आशा बहुओं को ग्राम प्रधानों के माध्यम से भेजी गई निष्कासन की चिट्ठी
विज्ञापन

डीएम के निर्देश के बाद जांच में हुआ खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। आशा बहुओं द्वारा प्रसव पूर्व गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच सीएचसी में कराने और प्रसव निजी अस्पतालों में कराने का मामला प्रकाश में आया है। ऐसी 17 आशा बहुओं को डीएम के निर्देश पर चिह्नित किया गया है। सभी को ग्राम प्रधान के माध्यम से निष्कासन की चिट्ठी भेजी गई है। चिट्ठी जारी होने के बाद से आशा बहुओं में हड़कंप मचा हुआ है।
डीएम दिव्या मित्तल के नेतृत्व में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि लार सीएचसी में पिछले तीन से चार माह के अंदर कुछ आशा बहुओं ने एक भी प्रसव नहीं कराया है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने अधीक्षक डा बीवी सिंह को इन आशाओं को चिह्नित कर कार्रवाई का निर्देश दिया। इसी क्रम में क्षेत्र की 17 आशा बहुएं ऐसी पाई गईं जो तीन से चार माह के अंदर सीएचसी में एक भी प्रसव नहीं कराया। जबकि गर्भवती महिलाओं की एन्टी नेटल चेकअप (प्रसव पूर्व की निशुल्क जांच) सीएचसी में करा प्रसव निजी अस्पतालों में कराया है। प्रसव पूर्व आशा बहु को मिलने वाला तीन सौ रुपये का लाभ भी ले लिया है।
विज्ञापन


इन गांवों की आशा बहुएं हुई हैं चिह्नित
इसरावती देवी कुंडौली, सविता देवी बनकटा अमेठीया,मीना रानी उसका,बिंदा देवी कोहरा,लीलावती देवी चुरिया,सुनीता देवी खरदहा घनशयाम,प्रतिभा देवी खरवनिया नवीन,तईबुन निशा मेहरौना,खुर्शेद अंसारी रतनपुरा, रानी देवी रक्सा ,रेखा देवी रुचापार, राजकुमारी देवी नेमा, आशा श्रीवास्तव तकिया, सुमन यादव तकिया,प्रभावती देवी धरहरा, इसरावती मधवापुर।
विज्ञापन


चिह्नित की गईं 17 आशा बहुओं ने तीन से चार माह के अंदर एक भी प्रसव सीएचसी में नहीं कराया है। जबकि प्रसव पूर्व की निशुल्क जांच अस्पताल के अंदर कराया गया है। साथ ही गर्भवतियों के साथ आने जाने पर मिलने वाला तीन सौ रुपए का लाभ आशाओं ने लिया है। सभी गर्भवतियों को निजी अस्पतालों में प्रसव कराए जाने की जानकारी मिल रही है। इसकी जांच की जा रही है। साथ ही सभी को ग्राम प्रधान के माध्यम से निष्कासन चिट्ठी भेजी गई है।

-डाॅ. बीवी सिंह,सीएचसी, अधीक्षक,लार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें