फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घर में घुसे चोरों ने पांच लाख के समान उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र के घांटी गरवैसी गांव में खिड़की के रास्ते घर में घुसे चोरों ने पांच लाख के आभूषण व समान उड़ा ले गए। शिकायत पर बृहस्पतिवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस पीड़ित परिवार से पूछताछ कर घांटी बाजार में दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। भटनी के घांटी गरवैसी गांव निवासी हृदयानंद तिवारी किसान है। उनके दोनों बेटे मुंबई रहते है, जबकि पत्नी और एक बहू के साथ वह घर रहते है। बुधवार की रात हृदयानंद तिवारी परिवार के साथ भोजन के उपरांत सोने चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों की नींद खुली तो मकान की खिड़की व अन्य दो कमरे खुले देख परिजनों के होश उड़ गए। प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि शिकायत मिली है। चोरी की घटना की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें