फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जालसाजी कर जेठ की जमीन करा ली अपने नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने चार लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमुपर। जालसाजी कर एक महिला ने अपने जेठ की जमीन अपने नाम करा ली। जानकारी होने पर जेठ की पत्नी ने कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार कोतवाली पुलिस ने महिला व उसके पति समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। सहला गांव की आशा देवी पत्नी जगदंबा ने कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि उसके पति छ: भाई हैं। जिनका नाम दशरथ, भीम, जगदम्बा, महंथ (मृत), जनार्दन, अभिमन्यु है। महंत की मौत 1998 में हो गई। उनकी शादी नहीं हुई थी। उसके पहले ससुर चुम्मन की मौत 1980 में हो गई। चुम्मन के मरने के बाद उसके पति व उनके भाइयों का नाम खतौनी पर दर्ज हो गया। महंत का भी नाम खतौनी पर दर्ज था। महंथ के हिस्से की जमीन आशा ने बैनामा करा ली है। इस बैनामे को प्रभावित करने के लिए मेरे देवर जनार्दन की पत्नी मुन्नी व परिवार के अन्य सदस्य एक साजिश के तहत परिवार रजिस्टर में मृतक देवर महंथ की पत्नी बन गई और महंत के हिस्से की जमीन अपने नाम करा ली। जबकि मुन्नी जनार्दन के पति हैं। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मुन्नी पत्नी जनार्दन, भीम, जनार्दन, अभिमन्यु के विरुद्ध जालसाजी सहित कई अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें