फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जांच में खाद्य पदार्थों के 21 नमूने फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य अधिकारियों ने एफएसडब्ल्यू वैन के माध्यम से विभिन्न जगहों पर की खाद्य पदार्थों की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि निरीक्षण विभाग ने मंगलवार को जिले के विभिन्न जगहों पर एफएसडब्ल्यू वैन के माध्यम से खाद्य पदार्थों की जांच की। इस दौरान कुल 21 नमूने बेमानक पाए गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रमेश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि सोमवार व मंगलवार को सहायक आयुक्त (खाद्य) गोरखपुर की ओर से दिए गए एफएसडब्ल्यू वैन के माध्यम से गांधी चौक भलुअनी देवरिया में विभिन्न खाद्य पदार्थों के 25 नमूने जांच किए गए। इसमें पेड़ा, छेना मिठाई, सोया सास, काली मिर्च के एक-एक नमूने फेल मिले। बीरपुर मिश्र में 27 नमूनों की जांच की गई। इसमें बेसन, सरसों तेल, काली मिर्च, लड्डू के एक-एक व छेना मिठाई के दो नमूने बेमानक मिले। सोनूघाट चौराहा पर अलग-अलग दुकानों से 33 नमूनों की जांच की गई। यहां लड्डू व छेना के तीन-तीन, बर्फी, हल्दी पाउडर, बेसन के एक-एक नमूने फेल मिले। महुआनी चौराहा लिए गए 16 नमूनों में लड्डू, छेना मिठाई के एक-एक नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। मौके पर ही खाद्य सामग्री विक्रेताओं को जांच रिपोर्ट से अवगत कराया गया। भविष्य में खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता में सुधार के लिए निर्देशित किया गया। एफएसडब्ल्यू वैन का संचालन प्रीति चौबे, लैब टेक्नीशियन सुभेष कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रंजन कुमार श्रीवास्तव और राम भारत यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें