फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्टंटबाजी के विरोध पर ट्रक चालक से उलझे

Tue, 10 Feb 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। महुआडीह के हेतिमपुर चौकीक्षेत्र के मुंडेरा चंद के पास सोमवार को सड़क पर स्टंट कर रहे युवकों का ट्रक चालक से विवाद हो गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। पुलिस ने कार्रवाई के बजाय सुलह करा दिया। चौकीक्षेत्र के मुंडेरा चंद चौराहा के पास मुख्य मार्ग पर सोमवार की शाम को स्थानीय गांव के ही बाइक सवार दो युवक सड़क पर स्टंट करते हुए जा रहे थे। ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। ट्रक चालक ने वाहन रोककर संभलकर चलने को कहा तो बाइक सवार दोनों युवक नाराज हो गए। फोन कर अपने साथियों को बुलाकर ट्रक चालक को घेर लिए। संयोग ठीक रहा कि स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। चालक पुलिस चौकी पर पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय समझौता कराकर मामले को रफा-दफा कर दिया। चौकी इंचार्ज रवि राय ने बताया कि स्टंटबाजी को लेकर बाइक सवार युवक ट्रक चालक से उलझ गए थे। चौकी पर दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें