फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गोरखपुर की टीम ने जीता उद्घाटन मैच

Wed, 28 Jan 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी (देवरिया)। मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज भाटपार रानी के मैदान पर मंगलवार को मालवीय चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. सतीश चंद्र गौड़ ने किया। उद्घाटन मैच गोरखपुर और नवादा की टीमों के बीच खेला गया। इसमें गोरखपुर की टीम ने नवादा को 21 रनों से हराकर उद्घाटन मैच जीत लिया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर ने निर्धारित 20 ओवरों में 161 रन बनाए। प्रखर ने 50 रन, प्रिंस 29 रन और नीरज ने 20 रनों की पारी खेली। जवाब में नवादा की टीम 18 ओवर में मात्र 140 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस दौरान प्रवीण शाही, दिलीप साहनी, शुभम यादव, विजयेंद्र यादव, नूर आलम, प्रिंस, अभय, अभिषेक, संजय, मनोज, डंपी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें