फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छह घंटे देरी से रवाना हुई गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस

Sat, 16 May 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/भटनी। उमस भरी गर्मी में ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों को परेशान कर रही है। शनिवार को गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस करीब छह घंटे देरी से रवाना हुई। साथ ही, रूट की सात अन्य ट्रेनें भी घंटों विलंब से स्थानीय स्टेशनों पर पहुंचीं। इससे प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, ईंधन बचाने के लिए ट्रेनों का सहारा लेने वाले लोकल यात्री भी परेशान दिखे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, यात्री सुविधाएं बढ़ाने के लिए कई रेलवे स्टेशनों पर मरम्मत कार्य चल रहा है। इसके कारण रूट की विभिन्न ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। शनिवार को गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस छह घंटे, मथुरा-छपरा एक्सप्रेस तीन घंटे, जम्मूतवी-बरौनी मौर्यध्वज एक्सप्रेस तीन घंटे, हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस दो घंटे, सहरसा-अमृतसर गरीब रथ डेढ़ घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंचीं।
लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस ढाई घंटे तथा मुंबई-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से देवरिया सदर और भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। ट्रेनों की इस लेटलतीफी से ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर यात्री परेशान रहे। स्टेशन अधीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि कई स्थानों पर रेलवे कार्य चलने के कारण ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें