- चकिया कोठी चौराहे पर चल रही सद्भावना अंतर प्रांतीय फुटबाल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच
...फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापपुर। क्षेत्र के चकिया कोठी चौराहे पर सद्भावना अंतर प्रांतीय फुटबाल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच रविवार को खेला गया। इसमें पुरुष वर्ग में देवरिया व बिहार के गोपालगंज की टीम के बीच मुकाबला हुआ।निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं।उसके बाद निर्णायक पेनॉल्टी शूट के दौरान गोपालगंज ने एक गोल दागकर देवरिया को पराजित कर दिया।
वहीं, महिला वर्ग में बलिया व बिहार के सिवान जिले के गुठनी के टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इस दौरान सेकेंड हाॅफ में बलिया की टीम ने एक गोल बना लिया।जबकि गुठनी की टीम खाता भी नहीं खोल सकी और बलिया ने गुठनी को 1-0 से पराजित कर दिया।
रेफरी रिंकू, अंकित, सुबाष रहे। इसके पूर्व डॉ. नईम ने खिलाड़ियों से परिचय कर खेल का शुभारंभ कराया।