संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। थाना क्षेत्र के बरठा लाला चौराहे पर एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान का ताला तोड़कर चोर 50 हजार नकदी सहित हजारों का सामान चोरी कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
अकुबा गांव निवासी काशीनाथ सिंह की बरठलाला चौराहे के मईल रोड पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। शनिवार शाम दुकान बंद कर वह घर चले गए। रविवार सुबह जब दुकान पर आए तो ताला टूटा देख दंग रह गए। अंदर गए कुछ सामान सीसी कैमरे का भी वीसीआर और नकद 50 हजार रुपये लेकर चोर फरार हो गए थे। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बरहज सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष गोपाल प्रसाद राजभर ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।