फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, चार लाख का सामान जला

Thu, 23 Nov 2023 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। तरकुलवा थानाक्षेत्र के सिरवनिया गांव में बुधवार शाम को शाॅर्ट सर्किट से मकान में लगी आग से बीस हजार रुपये नकद सहित करीब चार लाख रुपये का सामान जल कर नष्ट हो गया। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

सिरवनिया गांव के कुशवाहा टोला निवासी मोहन कुशवाहा की मकान में बुधवार शाम करीब 3:30 बजे करीब शाॅर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। परिजन जब तक कुछ समझ पाते आग तेजी से फैल गई। घर में मौजूद लोग भागकर जान बचाए और शोर करने लगे। आसपास के लोग पहुंचे और उपकेंद्र पर सूचना देकर आपूर्ति को बाधित कराए। इसके बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में घर में रखा 20 हजार रुपये नकदी, दस क्विंटल धान, एक क्विंटल मक्का, कीमती कपड़े सहित अन्य सामान जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें