फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाटपाररानी ने देवरिया तहसील को दी छह विकेट से शिकस्त

Thu, 23 Nov 2023 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। माध्यमिक विद्यालयी 17 वर्षीय जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता बुधवार को डीएन इंटर काॅलेज में आयोजित हुई। इसमें तीन मात्र ने ही हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पहला मैच रुद्रपुर और भाटपाररानी के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए भाटपाररानी ने 105 रनों का लक्ष्य रुद्रपुर को दिया। रुद्रपुर की टीम निर्धारित ओवर में 54 रनों पर सिमट गई। भाटपार की तरफ से समर्थ ने 22 गेंद पर 46 रन बनाया। फाइनल देवरिया और भाटपाररानी के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए देवरिया ने 65 रन का लक्ष्य रखा। जिसे भाटपाररानी ने रोमांचक मुकाबले में एक गेंद रहते 6 विकेट से देवरिया को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
विज्ञापन

भाटपार रानी की तरफ से आशुतोष और अभिषेक ने 17-17 रन का योगदान दिया। विजेता एवं उपविजेता को विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने शील्ड प्रदान किया। निर्णायक भूमिका राजेश राय, स्कोरर उदयभान सिंह, कमेंट्री प्रवीण सिंह एवं विपिन बिहारी यादव ने किया। इस दौरान क्रीड़ा प्रभारी प्रभात रंजन, सत्यम मिश्र, पंकज कुमार, जयकरन, जितेंद्र कुमार एवं विद्यालय का स्टॉफ मौजूद रहे। इसके पूर्व प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें