फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सोने पर छाई महंगाई, महिलाओं ने झाड़ू से काम चलाई

Mon, 20 Oct 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- दिवाली पर खरीदारों से पटा बाजार
विज्ञापन


- सोने और चांदी की महंगाई से मंदा रहा सर्राफा का धंधा

संवाद न्यूज एजेंसी।

रुद्रपुर। सोने और चांदी के दाम में भारी उछाल का असर धनतेरस और दिवाली की खरीदारी पर दिखा। इस बार दिवाली पर सर्राफा का धंधा मंदा रहा। लेकिन अन्य समानों की खरीदारी को बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। दिवाली को शुभ बनाने के लिए महिलाओं ने झाड़ू की जमकर खरीदारी की। बाजार से लौट रही हर महिला के हाथ में नया झाड़ू दिखा।
विज्ञापन


रविवार को नगर सहित क्षेत्र के चौराहों पर खरीदारों से बाजार पट गया। मिठाई से लेकर मिट्टी के बर्तन की दुकानों पर भीड़ लगी रही। धनतेरस पर लोग खरीदारी करने के लिए सोने, चांदी की दुकानों पर गए। सोने की कीमत एक लाख के पार सुनने पर चांदी के जेवरों पर मोलभाव करने लगे। बजट से बाहर की खरीदारी देख लोग किराने की दुकानों से झाडू खरीदते देखे गए, हालांकि त्योहार पर खरीदारी करते समय उनके चेहरे पर मुस्कान छाई रही। नगर के मुख्य बाजार में कोतवाली से लेकर जामुनी चौराहे तक पैदल चलने वालों का जाम लग गया। बस स्टेशन से खजुहा चौराहे तक सड़क के किनारे खुली गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमा के साथ कुबेर और हनुमान की प्रतिमाएं खूब बिकी। भीड़ इलाके से दूर सतासी इंटर कॉलेज में पटाखे की दुकानों पर शाम को खरीदार जमे रहे। दिवाली और गोवर्धन पूजा को लेकर मिठाईयां भी खूब बिकी। नगर में खरीदारों की भीड़ से जाम लगा रहा। मुख्य सड़कों से भी चार पहिया वाहन रेंगते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें