फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 किमी वाकिंग में गोल्ड मेडल जीते सुनील का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
20 किमी वाकिंग में गोल्ड मेडल जीते सुनील का हुआ स्वागत
विज्ञापन

देवरिया। रांची में आयोजित चतुर्थ इंटरनेशनल एवं आठवीं नेशनल ओपेन रेस वाकिंग चैंपियनशिप में 20 किमी पैदल चाल में स्वर्ण पदक जीतने पर सुनील विश्वकर्मा का सोमवार को स्वागत किया गया। गौरीबाजार के बखरा निवासी सुनील इसके साथ ही जापान में अक्तूबर में आयोजित एशियन वाकिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर गए हैं।
विज्ञापन

सुनील वर्तमान में साउथ इस्टर्न रेलवे टाटानगर जमशेदपुर में कार्यरत हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय ने बताया कि यह जिले के लिए शानदार उपलब्धि है। अन्य खिलाड़ी भी इससे प्रेरित होकर बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने एथलेटिक्स कोच ओंकार यादव की देखरेख में स्टेडियम में प्रैक्टिस किया है। स्वागत करने वालों में रवि कुमार शर्मा, दिवाकर मणि, अशोक सिंह, क्रांतिदेव यादव, गिरीश सिंह सहित उनके साथी खिलाड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें