बरहज। गड़ेर में मंगलवार की रात पीसीएफ गोदाम पर ट्रक बैक करते समय गोदाम मालिक संजीव शाही (48) पुत्र युगल किशोर शाही की ट्रक से दबकर मौके पर मौत हो गई। जबकि गड़ेर निवासी मोहन चौरसिया (26) पुत्र रामनाथ चौरसिया गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। दो वर्ष पहले संजीव शाही की पत्नी श्वेता शाही की भी मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह स्कूटी से विद्यालय से घर लौट रही थीं, वह प्राथमिक विधयालय में अध्यापक थीं। संजीव को एक बेटा अनुभव 13 वर्ष व एक बेटी श्रेयाशी 17 वर्ष है। इस घटना के बाद बच्चों और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया था।