फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डाक मतपत्र से मतदान करने की होगी सुविधा

Wed, 17 Apr 2024 03:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार......
विज्ञापन

- डीएम के निर्देश पर डाक मतपत्र से मतदान को लेकर हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लोकसभा चुनाव में आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों (मतदाताओं) को डाक मतपत्र की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बैठक की गई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव श्रीवास्तव, डाक मतपत्र प्रभारी/मुख्य राजस्व अधिकारी जल राजन चौधरी ने कलक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक सेवाओं एवं चुनाव ड्यूटी में लगे वैसे कर्मचारी जो मतदान दिवस पर अपने बूथ पर मतदान नहीं कर सकते, उन्हें डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 12 सेवाओं को आवश्यक सेवाओं में शामिल किया गया है। इनमें सूचना एवं जनसंपर्क, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (आपातकालीन/एम्बुलेंस सेवाएं), डाक, परिवहन, रेलवे, बिजली, नागरिक उड्डयन, मेट्रो, दूरदर्शन विभाग, ऑल इंडिया रेडियो, बीएसएनएल, मतदान दिवस कवरेज के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत मीडिया कर्मी हैं।
विज्ञापन

इस वर्ग के इच्छुक मतदाता अपना आवेदन प्रपत्र 12डी में अपने विभाग के नोडल अधिकारी से प्रमाणित कराकर रिटर्निंग अधिकारी को भेज सकते हैं। प्राप्त सभी मतदाताओं की सूची तैयार की जाएगी।
मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि नोडल अधिकारी से सत्यापित करा कर उसे प्रस्तुत करना होगा। प्राप्त सूची को समेकित कर द्वितीय मतदान प्रशिक्षण अवधि में प्रशिक्षण स्थल पर स्थापित मतदाता सुविधा केंद्र पर उन्हें डाक मतपत्र द्वारा वोट डालने की सुविधा प्रदान की जाएगी।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मंजूर अहमद ने कहा कि संबंधित विभाग अपने विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियो की मतपत्र के माध्यम से वोट डालने की सूची समय से उपलब्ध करा देंगे।
विज्ञापन

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक डाॅ. भीम कुमार गौतम, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राजेश झा, डीएसटीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, पीओ नेडा, अधिशासी अभियंता विद्युत, स्टेशन अधीक्षक रेलवे प्रदीप मिश्रा, एसडीआई डाकघर श्री प्रकाश सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें