वसंत पंचमी पर हुई मां सरस्वती की आराधना
जिले के सभी स्कूल-कॉलेजों में धूमधाम से बनाया गया पर्व
छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। वसंत पंचमी का पर्व मंगलवार को स्कूल-कॉलेजों, निजी व सरकारी संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्या की देवी मां सरस्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। वीणा वादिनी के चित्र एवं प्रतिमा पर माला व फूल चढ़ाकर उनकी आराधना की गई। हवन-पूजन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां भी दीं।
जीआईसी में प्रधानाचार्य पीके शर्मा ने परिसर में पूजा-अर्चना की। खरजरवा स्थित कलिंद इंटर कॉलेज, स्प्रिंग शाइन एकेडमी में मुख्य पुरोहित पं. शिव कुमार दुबे तथा यजमान नमन सिंह, आदर्श सिंह, अनुज मिश्रा एवं शुभम सिंह रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानाचार्य वकील सिंह ने कहा कि जिस प्रकार वसंत ऋतु वातावरण में शीतलता एवं नम्रता लाता है, उसी प्रकार मां सरस्वती मन में शीतलता एवं व्यवहार में नम्रता लाकर एक बेहतर विद्यार्थी बनाकर देश निर्माण में अपनी अहम भूमिका अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। छात्राओं की ओर से प्रस्तुत होली गीत आज बिरज में होरी है रसिया सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान श्रीनिवास सिंह, उमा मिश्रा, कमलेश सिंह, संदीप मल्ल, राम सुमेर पांडेय, लालमोहन चौरसिया, अभिनीत सिंह, हरीश चंद्र शुक्ला, संजय तिवारी आदि मौजूद रहे। मौके पर राजा सुहेलदेव का जन्म दिवस भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रीराधाकृष्ण संस्कृत महाविद्यालय कसया रोड में प्राचार्य डॉ. वीरभ्रद्र द्विवेदी ने सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण किया। न्यू कॉलोनी के एमके कांवेंट स्कूल में प्रबंधक दीपक मौर्य, पायनियर क्लासेज में निदेशक बृजेश सिंह, चंद्रमुखी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट हाटा रोड परसिया मल्ल में टीएसआई रामवृक्ष यादव एवं दिव्यांशु श्रीवास्तव ने पूजन किया।
हनुमान मंदिर के निकट स्थित उज्जवल स्वयं सहायता समूह के कार्यालय पर भी महिलाओं ने सरस्वती पूजन मनाया। अध्यक्ष सीमा जायसवाल एवं डूडा के परियोजना अधिकारी विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में पूजन किया गया। इस दौरान सीमा कुशवाहा, विनीता त्रिपा ठी, निवेदिता श्रीवास्तव, रीतिका पाठक, संजना शर्मा, सलोनी मद्घेशिया, निधि शर्मा, प्रियंका शर्मा, सुरुचि शर्मा, रानी शर्मा, नेहा शर्मा, सान्या सिंह, शालिनी मद्घेशिया, संजना पांडेय आदि मौजूद रहीं।
भाटपाररानी कार्यालय के अनुसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर की छात्रा प्रमुख ज्योति मौर्या की ओर से 120 से अधिक दिनों से संचालित परिषद की पाठशाला में सरस्वती पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। नगर तथा क्षेत्र में खामपार, भिंगारी, भवानी छापर, प्रतापपुर, सोहनपुर, पड़री, सहित अनेक विद्यालयों में सरस्वती पूजा कार्यक्रम आयोजित किए गए।
रामपुर कारखाना कार्यालय के अनुसार स्थानीय नगर पंचायत के जनता इंटर कॉलेज में वसंत पंचमी और महाराजा सुहेलदेव की जयंती धूमधाम से आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर देवव्रत पांडेय, पौहारी शर्मा, मनोज सिंह, अयोध्या प्रसाद ,माशूक अली, जयप्रकाश यादव, राजेश यादव, सुनील प्रजापति सहित अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।
फोटो समाचार।
पूजन-अर्चन कर मंगल कामना की
रुद्रपुर। वसंत पंचमी का पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। वसंत के आगमन पर लोगों ने मां सरस्वती का पूजन-अर्चन कर मंगल कामना की। स्कूलों में छात्रों ने विद्या की देवी मां शारदे को नमन किया। ओम त्रिलोक सेवा समिति के लोगों ने नगर में कलश यात्रा निकालकर दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर पांच दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत की।
रामजी सहाय पीजी कॉलेज में मां सरस्वती की प्रतिमा पर छात्रों ने पूजन किया। छात्राओं ने देवी गीत प्रस्तुत कर मन मोह लिया। लगना देवी ताराकांत कॉलेज रनिहवा में सरस्वती पूजन हुआ। नगर के पं. श्रीकृष्ण उपाध्याय महिला कॉलेज, डीएन इंटर कॉलेज, सतासी इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल स्कूल, प्रत्युष बिहार रामचक, सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सेंट जेम्स, उदय अकादमी, राजीव गांधी बाल विद्या मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां सरस्वती के चित्र का पूजन हुआ। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में कीर्तन और घरों में पूजा पाठ कर वसंत के आगमन की खुशियां मनाईं। इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष के पूर्व अध्यक्ष गगन बिहारी गुप्त, विक्रम ज्योति पांडेय, राणा प्रताप सिंह, कामेश्वर पांडेय, योगेंद्र यादव, शैलेंद्र पांडेय, मदन उपाध्याय, रौशन जायसवाल, सुनील श्रीवास्तव, राधे श्याम गांधी, डीएन सिंह, गणेश शंकर शर्मा, वैकुंठ नाथ कुशवाहा, मानिक लाल पांडेय, गुलाब पांडेय, आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार
बच्चों ने पीले रंग के वस्त्र पहनकर की पूजा
सलेमपुर। ग्रामीण क्षेत्र के अलावा नगर के विभिन्न स्कूलों में मंगलवार को वसंत पंचमी हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें बच्चों ने पीले रंग की आकर्षक वेशभूषा धारण कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों को वसंत पंचमी के बारे में अवगत कराया। नगर के आरएल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वसंत पंचमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रबंधक संदीप कुमार श्रीवास्तव ने संबोधित किया। बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मानवस्थली पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर संजीव कुमार दुबे ने कहा कि आज के दिन मां सरस्वती की विशेष पूजा करनी चाहिए। वहीं बापू इंटर कॉलेज, सेंट पॉल पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, जीएम एकेडमी, सेंट जॉन्स पब्लिक स्कूल नवलपुर में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के भटनी, भागलपुर, लार, मेहरौनाघाट, पिंडी, चनुकी, लाररोड, बरठालाला, पड़री बाजार, कोड़रा ठाकुर, बरठ बाबू में वसंत पंचमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।