फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनहरे भविष्य के लिए बच्चों को पिलाएं पोलियों की दवा : डीएम

Fri, 08 Dec 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पल्स पोलियो के बचाव के लिए पांच साल से कम उम्र के 5 .15 लाख बच्चों को अभियान के तहत दवा पिलाई जाएगी। इसके मद्देनजर जनजागरूकता के लिए बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कालेज परिसर से रैली निकाली गई। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रैली कोतवाली रोड, डीएम आवास, सिविल लाइन रोड होते हुए कचहरी चौराहा पहुंची। वहां से रोडवेज, महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज होते हुए सीएमओ कार्यालय में पहुंचकर समाप्त हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को दस दिसंबर को बूथों पर ले जाकर पोलियो से बचाव की दवा अवश्य पिलाएं। अभियान में सभी का सहयोग जरूरी है। कहा कि बच्चों की सेहतमंद जिंदगी व सुनहरे भविष्य के लिए पोलियो की दवा पिलाना जरूरी है। इससे बच्चों के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है।
सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए सुपरवाइजर, मॉनिटर सहित अन्य कर्मियों की टीम गठित की गई है। घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाने के लिए कुल 944 टीम गठित की गई है। अभियान की सफलता के लिए 115 ट्रांजिट टीम का गठन किया गया है। निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए 326 पर्यवेक्षक कार्य करेंगे। ईंट भट्ठों के आस-पास रहने वाले बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए 45 मोबाइल टीम का गठित की गई है। इस दौरान डीआईओ डॉ. संजय गुप्ता, डीपीओ कृष्णकांत राय, डीटीओ सुरेंद्र चौधरी, डॉ. आरपी यादव, डीपीएम पूनम, यूनिसेफ के डीएमसी डॉ. अरशद जमाल, एआरओ राकेश चंद, मुकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें