फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अयोध्या मंडल की टीम पहुंची, आज होगा वजन

Wed, 14 Feb 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
...फोटो समाचार
विज्ञापन

जूनियर बालिका स्टेट कुश्ती : 15 और 16 फरवरी को स्टेडियम में बने नए कुश्ती हाॅल में होंगे मुकाबले

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। जूनियर स्टेट बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। नवनिर्मित कुश्ती हॉल में मुकाबले संपन्न होंगे। ऐसे में यहां की साफ-सफाई कराई गई। देर शाम को अयोध्या मंडल की टीम देवरिया पहुंच गई।
खेल निदेशालय व यूपी कुश्ती संघ की देखरेख में 14 से 16 फरवरी तक जूनियर बालिका स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता होगी। बुधवार की सुबह अन्य टीमें भी आ जाएंगी। दोपहर में दस भार वर्ग में होने वाली प्रतियोगिता के लिए वजन होगा। स्टेडियम प्रशासन नए कुश्ती हॉल में प्रतियोगिता कराने की तैयारियों में मंगलवार को जुटा रहा। इसके लिए हाॅल को सजाया जा रहा है। हाल के पास ही मंच बनाया जाएगा। वहीं बगल में ऑफिशियल के लिए जगह बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने बताया कि अयोध्या मंडल की टीम देर शाम को स्टेडियम पहुंच गई। बुधवार की सुबह तक अन्य टीमें भी आ जाएंगी। बुधवार को निर्धारित भार वर्ग में केवल खिलाड़ियों का वजन होगा। 15 को जिलाधिकारी खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। बाहर से आने वाली टीमों को बेहतर सुविधा व व्यवस्था मिले। इसके लिए स्टेडियम के विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों को अलग-अलग ड्यूटी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें