देवरिया। शासन के तरफ महिलाओं एवं बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में भाटपाररानी थाने की टीम उप निरीक्षण जितेन्द्र कुमार यादव, ज्योति सिंह, रानी सिंह ने चनुकी घाट में बालिकाओं को जागरूक किया। इसी क्रम में तरकुलवा थाने के थाने के दरोगा अजहर अब्बास जैदी, महिला आरक्षी सुमन सिंह ने कस्बे में महिलाओं और बालिकाओं को सरकार की विभिन्न हेल्पलाइन की जानकारी देकर जागरूक किया। संवाद