फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने संभाली विद्यालयों की कमान

विज्ञापन
रुद्रपुर सेकेंडरी स्कूल में मॉडल का प्रदर्शन करते छात्राएं - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
छात्राओं ने संभाली विद्यालयों की कमान
विज्ञापन

देवरिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर परिषदीय एवं माध्यमिक स्कूलों में सोमवार को प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाचार्य के पद पर सबसे होनहार छात्रा को बैठाकर उसी के दिशा निर्देश के अनुसार शिक्षकों ने काम किया। छात्राओं ने भी इस पल का आनंद उठाया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर माध्यमिक विद्यालयों में पौधारोपण एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित चौपाल, गोष्ठी, रैली का आयोजन किया गया।
सदर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कतरारी संख्या दो में प्रधानाध्यापिका रीमा सिंह के नेतृत्व में सभी छात्रों को नारी सुरक्षा एवं सम्मान की शपथ दिलाई गई। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पीके शर्मा ने 11वीं की छात्रा अपराजिता जायसवाल को प्रधानाचार्य बनाकर महिला शक्ति को सम्मान दिया। बीआरडी इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेटों ने प्रधानाचार्य रमेश सिंह की अध्यक्षता में रैली निकाल महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया। रामपुर कारखाना स्थित प्राथमिक विद्यालय बरईपुर खास में प्रधानाध्यापक श्रीराम प्रसाद ने स्कूल की मेधावी छात्रा काजल निषाद को एक दिन के लिए विद्यालय की प्रभारी प्राध्यापिका नियुक्त किया। दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी कॉलेज में छात्राओं ने रैली सीएमओ कार्यालय तक निकाली। यहां आयोजित कविता व भाषण प्रतियोगिता में शिवांगी जायसवाल प्रथम व रेहाना खातून द्वितीय रहीं। भाषण में खुशी गुप्ता ने बाजी मारी। आचार्य व्यास मिश्र स्मृति देवरिया महोत्सव समिति की ओर से कांशीराम आवास और कुर्ना नाले के किनारे झोपड़पट्टी में रहने वाली महिलाओं के लिए स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

84 विद्यालयों में छात्राओं ने संभाला प्रधानाध्यापक का पद
तरकुलवा। महिला दिवस के अवसर पर ब्लॉक के 84 विद्यालयों में मेधावियों ने प्रधानाध्यापक का पद संभाला। सोमवार को ब्लॉक के 84 विद्यालयों में 56 प्राथमिक ,14 जूनियर हाईस्कूल व14 कंपोजिट विद्यालयों के मेधावी छात्राओं को चयनित कर उसके घर से ही उसका स्वागत करते हुए प्रधानाध्यापक ने विद्यालय के कुर्सी पर पदभार सौप दिया। सभी कामकाज अभिलेखों का निरीक्षण प्रभारी के रूप में किया। साथ ही जरूरी निर्देश भी दिया। बालपुर श्रीनगर प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी के रूप में शिल्पी साहनी ने एक सहायक अध्यापिका को ट्रेनिंग में जाने की आवेदन पत्र पर संस्तुति की।विद्यालयों पर पेंटिंग, वाद- विवाद, भाषण का आयोजन किया गया। बीईओ ज्ञान चंद मिश्र ने बताया कि क्षेत्र के विद्यालयों में महिला दिवस को हकीकत में स्वरूप दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें