फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रील बनाते समय प्रेमिका ने प्रेमी को नदी में धकेला

Wed, 07 Oct 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। सरयू पुल पर मंगलवार की शाम रील बनाने के दौरान प्रेमी-प्रेमिका में कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में प्रेमिका ने प्रेमी को पुल से नदी में धक्का दे दिया।
विज्ञापन

उफनाती सरयू में गिरा युवक तैरकर करीब 100 मीटर दूर किनारे पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को चौकी ले गई और परिजन को बुलाकर समझाने के बाद घर भेज दिया। मईल थाना क्षेत्र की युवती और लार क्षेत्र के युवक के बीच प्रेम संबंध बताया जा रहा है। दोनों रिश्तेदार भी हैं। मंगलवार की शाम युवती अपनी बहन के साथ और युवक बाइक से सरयू पुल पर पहुंचे थे।
युवक रेलिंग पर खड़े होकर रील बना रहा था। इसी दौरान किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया।
युवक के नदी में गिरते ही पुल पर अफरा-तफरी मच गई। युवक ने प्रेमिका पर जानबूझकर धक्का देने का आरोप लगाया। वहीं युवती और उसकी बहन ने पैर फिसलने से नदी में गिरने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बरहज रंजना सचान ने बताया कि दोनों के परिजन को बुलाकर समझाया गया और उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें