फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका हत्याकांड : गला दबाकर हुई थी हत्या, 24 घंटे बाद भी हत्यारोपी पकड़ से दूर

Sat, 02 Mar 2024 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
....फोटो समाचार
विज्ञापन

घटना के बाद देर शाम तक ताल में देखी गईं तीन महिलाओं व एक युवक से पूछताछ कर रही पुलिस
घटना के दूसरे दिन परिजन रहे बेसुध, गिरफ्तारी होने पर ग्रामीणों में रोष
घटना के बाद से पुलिया पर बैठने वाले नशेड़ी भी घटना के बाद से गायब
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनूघाट। कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय मासूम की गला दबाकर हत्या की गई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम से हुई है। पुलिस ने अब बालिका से दरिंदगी की आशंका की जांच शुरू कर दी है परंतु अब तक हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस घटना के दिन ताल में देर शाम देखी गईं तीन महिलाओं व एक युवक को कोतवाली बुलाकर पुलिस पूछताछ कर रही है।पुलिस ने दावा किया है शीघ्र हत्यारोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका गांव के बाहर ताल में बुधवार को बकरी चराने गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन चिंतित व परेशान हो उठे। देर रात तक उसकी खोजबीन की परंतु उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह परिजन उसकी खोज में निकलने ही वाले थे कि किसी ने ताल में एक बच्ची का शव मिलने की सूचना दी। सूचना पर परिजन सीधे ताल में पहुंचे और शव की शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की। शव को देखकर प्रतीत हो रहा था कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हुई है।
विज्ञापन

मासूम से दरिंदगी हुई है कि नहीं, पुलिस ने इसकी जांच तेज कर दी है। घटना के दिन ही पुलिस ने देर शाम तक ताल में देखी गईं तीन महिलाओं व एक युवक को पूछताछ के लिए उठा लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि चार लोगों से पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही हत्यारोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।

हत्योपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में रोष
घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस अभी तक मामले की जांच कर रही है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। दूसरे दिन मृतका के घर सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना के बाद माता-पिता बेसुध पड़े हैं। मृत बालिका के दोनों छोटे-छोटे भाई हर आने-जाने वाले लोगों की तरफ निहार रहे थे।
विज्ञापन


पुलिया पर रोजाना लगता था नशेड़ियों का जमघट
मृत बालिका का शव ताल में मिला था। जिस जगह शव मिला था वहां से महज कुछ ही दूरी पर एक पुलिया है। जहां रोजाना नशेड़ियों का जमघट सुबह व शाम लगा रहता था। घटना के दिन से पुलिया पर उनका जमघट नहीं लग रहा है। पुलिया दो दिन से सुनसान है।
बोले सीओ
सदर संजय कुमार रेड्डी ने घटना के संबंध में बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें