फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली के तार में फंसी बालिका, महिला ने साड़ी फेंककर बचाया

Thu, 04 Jun 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। रामलक्षन क्षेत्र के बेलकुंडा गांव में बिजली निगम की लापरवाही के चलते 11 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन

तारों में लिपटकर छटपटा रही बालिका को बचाने के लिए लोग दौड़े। वहां पहुंची एक महिला ने अपनी साड़ी खोलकर बालिका के पास फेंका। बालिका ने साड़ी पकड़ी, जिसे खींचकर उसे तारों से अलग किया गया। बेलकुंडा गांव के छावनी टोला निवासी रामदास निषाद की पुत्री अनन्या निषाद बृहस्पतिवार को बकरी चराने गई थी। इसी दौरान वह खेत के पास टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि बिजली का तार छह दिन से टूटकर गिरा था, मगर जिम्मेदारों ने उसे दुरुस्त नहीं कराया। तार से चिपक कर छटपटा रही अनन्या पर लोगों की नजर पड़ी तो डंडे से तार से छुड़ाने का प्रयास किया गया।
इसी बीच एक महिला ने साहस दिखाते हुए अपनी साड़ी खोलकर उसे अनन्या के पास फेंका, जिसे अनन्या ने पकड़ लिया। साड़ी को पूरी ताकत से खींचकर उसे बिजली के तार से अलग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन आनन-फानन बालिका को गौरी बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल न ले जाकर चौरी चौरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें