फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विद्यालय में छात्रा से छेड़खानी, परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 24 Dec 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
एकौना। क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए शनिवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। छात्रा ने स्कूल के प्रधानाचार्य पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया। आरोपी प्रधानाचार्य पर पुलिस ने छेड़खानी और पास्को एक्ट में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सरांव खुर्द स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा ने परिजनों से बताया कि स्कूल के प्रधानाचार्य उसके साथ अक्सर अश्लील हरकत करते हैं। छुट्टी होने के बाद कई बार उसे स्कूल में ही रोक कर कपड़े पहनने के बारे में पूछ कर अश्लीलता करते हैं। छात्रा ने बताया कि वह डर से प्रधानाचार्य की करतूत नहीं बता रही थी। लेकिन इस तरह की हरकत लगातार होने से परेशान छात्रा ने शुक्रवार को घर वालों से पूरी बात बताई।
परिवार के लोगों ने शनिवार को स्कूल में पहुंचकर हंगामा किया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष अर्चना सिंह ने कहा कि आरोपी प्रधानाचार्य पर केस दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें