फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नौवीं कक्षा की छात्रा को लेकर गांव का भांजा फरार

Fri, 02 Feb 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को गांव का भांजा लेकर फरार हो गया है। परिजनों के खोजबीन करने के दौरान पता चला कि किशोरी को गांव में एक परिवार के यहां रिश्तेदारी में रह रहा भांजा लेकर भागा है। इसके बाद मां ने बृहस्पतिवार की देर शाम को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी कस्बे के एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौवीं में पढ़ती है। गांव में रिश्तेदारी में रह रहे एक परिवार के भांजे ने छात्रा को अपने जाल में फंसा लिया। दोनों के बीच तकरीबन छह माह पहले से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले माता-पिता के घर से बाहर जाने पर आरोपी छात्रा के घर पहुंचा और उसे लेकर कर फरार हो गया। माता-पिता ने दो दिन इधर-उधर बेटी की तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पता चला कि गांव के एक परिवार में रिश्तेदारी में रहने वाले युवक के साथ छात्रा दो दिन पहले दिखी थी। जानकारी मिली कि दो दिनों से युवक भी घर से फरार है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें